राहुल के रेप इन इंडिया बयान पे बोले बिहार BJP अध्यक्ष, विदेशी मां का बेटा नहीं हो सकता देशभक्त

नईदिल्ली : राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान पर बिहार BJP अध्यक्ष बोले विदेशी माँ का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता।
आज संसद में सत्ताधारी भाजपा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रेप ओर दिए उनके बयान पर हमलावर रही। मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई भाजपा की महिला नें आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की महिलाओं के रेप के लिए आव्हान कर रहे हैं।
Rahul Gandhi
दरअसल राहुल गांधी नें झारखंड में चुनावी रैली के दौरान देश में घट रही रेप की घटनाओं पर कहा कि मोदी जी मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन जहां देखो वहाँ रेप इन इंडिया हो चुका है। हालाँकि विरोध के बावजूद भी माफ़ी से इंकार करते हुए अपने बयान पर अडिग रहने को कहा।

उधर बिहार भाजपा अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य श्री संजय जयसवाल ने सदन में राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए टिप्पणी की कि “यह बात दो हज़ार साल पहले चाणक्य ने कहा था की विदेशी माता से उत्पन्न संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता और इसका उदाहरण हमलोग देख रहे है”।

Sanjay Jaisawal, Bihar BJP Chief
संजय नें आगे कहा “एक विदेशी माता से उत्पन्न सन्तान कभी भी देशहित और राष्ट्रप्रेम की अनुगामी नहीं हो सकती है। चाणक्य के इस कथन का अर्थ आज राहुल गांधी की राजनीति देख कर साफ़ पता चल जाता है। रेप इन इंडिया जैसा घिनौना वक्तव्य दे कर उन्होंने देश के प्रति अपनी ओछी मानसिकता एक बार फिर से दिखा दी है।”

इसके बाद भाजपा नेता नें राहुल को कश्मीर मुद्दे पर भी घेरा उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा “कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का ‘पोस्टर बॉय’ बनने के चंद महीनों बाद ही एक बार फिर से देश को शर्मसार करने के लिए ऐसा कारनामा राहुल गांधी ही कर सकते हैं। जिस तरह से उन्होंने रेप इन इंडिया जैसी अपमानजनक टिप्पणी के जरिए पूरी दुनिया के सामने देश को शर्मिंदा करने का प्रयास किया है उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी।”

आगे भाजपा नेता नें राहुल गांधी की माँ पर टिप्पणी करते हुए कहा “जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं महिला है, उनके पुत्र का ऐसा बयान देना चाणक्य की 2000 साल पहले कही गयी बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह दिखाता है कि दुनिया में बढ़ रही भारत की मजबूत हो रही छवि राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों के लिए बर्दाश्त के बाहर है।”

Rahul, Priyanka & Sonia Gandhi : Congress
आगे संजय नें राहुल गांधी व उनकी पार्टी कांग्रेस पर देश का अपमान का आरोप लगाते हुए कहा “कांग्रेस यह बताए कि आखिर राहुल गांधी को देश के बढ़ते मान और सम्मान से परेशानी क्या है? आखिर क्यों वह अक्सर ही कभी देश में या विदेशों में जा कर भारत की अस्मिता पर कुठाराघात करते रहते हैं ? जिस देश ने उनकी माता और उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया क्या राहुल गांधी उसी का बदला पूरे देश से लेना चाहते हैं ?”