26 जनवरी : अमेरिकी कंपनी ‘गूगल’ नें भी मनाया भारत का गणतंत्र दिवस

आज भारतवर्ष अपना 70वां गणतंत्र पर्व मना रहा है, राष्ट्रपति व पीएम नें अमर जवान ज्योति पर शहीदों को किया याद, गूगल नें बनाया डूडल

नईदिल्ली : अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल नें भी 26 जनवरी को डूडल बनाकर भारत के राष्ट्रीय पर्व को याद किया है |

आज के दिन संविधान लागू हुआ था : 

आज हम भारत के लोग अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं क्योंकि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को भारत नें संविधान लागू किया था |

9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक, 11 दिसंबर को दूसरी फिर इसके बाद 2 साल 11 महीने और 18 दिन के बाद आखिरकार 26 नवंबर को संविधान बनकर तैयार हो गया था |

जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी :

देश की प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का ये गाना ” ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आँख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी “ आज भी देश वासियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहता है | आज मुख्य समारोह इंडिया गेट के सामने राजपथ पर होता है |

इस मौके पर मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल राम फूसा हैं उनकी मौजूदगी में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नें अमर जवान ज्योति पर शहीदों को उनके बलिदान पर याद किया |