कभी रोहित शर्मा की मैनेजर रहीं रीतिका सचदेह बनीं बेटी की माँ

13 दिसंबर, 2015 को रितिका नें रोहित संग रचाया था व्याह, 3 साल बाद दिसंबर में ही बनी माँ; सिडनी टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित

 सिडनी (आस्ट्रेलिया) : रोहित शर्मा और उनकी पत्नी दिसंबर में ही एक दूसरे के हुए थे ठीक 3 साल पहले 2015 में | और अब 30 दिसंबर को रोहित पापा, रीतिका बनी माँ | नए साल में होने वाले वर्तमान टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में नहीं खेल सकेंगे | इसकी आधिकारिक जानकारी BCCI नें की है |

3 साल बाद रोहित बने पापा, परिवार संग मनाएंगे नया साल :

टीम इंडिया में हिट मैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा अब अपनी जिंदगी की एक और पारी खेलने जा रहे हैं | क्योंकि उनकी पत्नी रीतिका सचदेह नें शादी के 3 साल बाद 30 दिसंबर को मुंबई में बच्ची को जन्म दिया है |

इसी कारण से रोहित आस्ट्रेलिया के साथ होने सिडनी टेस्ट में नहीं खेलेंगे | और अब वो अपने परिवार के साथ 2019 का नया साल मनाएंगे |

रोहित अब वो बाल-बच्चे वाले हो चुके हैं, हालांकि शादी के पहले उनकी प्रेम कहानी भी कई बेहतरीन रास्तों से गुजर कर फिर जन्मों-जन्मों के बंधन में बंधी थी |

रोहित-रीतिका की लवस्टोरी 6 साल चली, रोहित की मनेजर रहीं हैं रीतिका :

आपको बता दे कि रोहित की पत्नी रीतिका पहले उनकी मैनेजर थीं क्योंकि रीतिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर रही हैं | शादी के पहले वो एक दूसरे को 6 सालों से जान रहे थे | मैनेजर के तौर पर रीतिका रोहित की खेल गतिविधियों की जिम्मेदारियां निभाया करती थीं |

लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे के दोस्त, फिर अच्छे हमसफ़र आगे उन्होंने बोरीबली स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में रीतिका को जीवन साथी होने के लिए प्रपोज किया क्योंकि ये वही जगह थी जहां 11 साल पहले रोहित नें खेलना शुरू किया था और उनके लिए कई मायनों में यादगार जगह थी |

3 जून 2015 को दोनों की इंगेजमेंट हुई और कुछ महीनों बाद 13 दिसंबर को दोनों नें 7 जन्मों के लिए एक दूसरे का हाँथ थाम लिया |