CAA विरोधियों पे बोले राज ठाकरे, ‘अब पत्थर का पत्थर और तलवार का तलवार से जवाब देंगे’

मुंबई : MNS प्रमुख राज ठाकरे नें CAA व NRC के समर्थन में मोर्चा निकालकर इसके विरोधियों पर प्रहार किया है।

महाराष्ट्र में आज रविवार को CAA व NRC को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी राज ठाकरे की पार्टी ने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया है। MNS नें मुंबई में गिरगांव से लेकर आजाद मैदान आजाद मैदान तक महामोर्चा निकाला। जिसमें MNS के नेताओं का दावा है कि एक लाख से ज्यादा समर्थक मोर्चा का हिस्सा बने।

मुंबई में मोर्चा के कारण जगह-जगह बांग्लादेशी व पाकिस्तानी घुसपैठिए भारत छोड़ो के पोस्टर बैनर लगे दिखे।

MNS Morcha

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने रैली को संबोधित करते हुए CAA और NRC के विरोध में हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर लेकर जमकर हमला बोला। रैली में उन्होंने कहा कि “जो लोग देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको आज बता देता हूं तुमको दिखा मोर्चे का जवाब मोर्चे से। इसके बाद अगर ज्यादा नाटक किया तो पत्थर का जवाब पत्थर और तलवार का तलवार तलवार से दिया जाएगा।”

इसके आगे राज ठाकरे नें आजादी वाले नारों पर बरसते हुए कहा कि “तुमको जो आजादी मिली है ऐसी आजादी दुनिया में कहीं नहीं है। दुनिया में कहीं भी इतनी आजादी नहीं है जो यहां पर मिली। तो एक साथ मिलकर रहो, जिस देश ने सब कुछ दिया इसे बर्बाद करने के पीछे क्यों लगे हो ?”