1998 के बाद देशभर के 7 राज्यों से BJP के 9 अध्यक्ष बनें तो कांग्रेस में राहुल-सोनिया- रिपोर्ट

नईदिल्ली : लोकतांत्रिक व्यवस्था के मद्देनजर BJP के केंद्रीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
देश की सत्ताधारी पार्टी BJP में आज बड़ा बदलाव हुआ और वर्तमान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की जगह कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया है। नड्डा अध्यक्ष पद के हुए चुनाव के अकेले उम्मीदवार रहे और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
नड्डा नें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के अवसर पर वरिष्ठ नेता व प्रधानमंत्री मोदी एवं पूर्व अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। साथ ही संसदीय दल के सभी सदस्यों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।
नड्डा नें पद संभालते हुए कहा “मैं अपनी सम्पूर्ण ताकत एवं सामर्थ्य के साथ तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मेहनत की पराकाष्ठा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को उत्कर्ष की स्थिति में पहुँचाने का कार्य करूंगा। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ की हम सभी मिलकर सम्पूर्ण भारत में कमल का फूल पहुचायेंगे।”
भाजपा के बदले नेतृत्व की ओर नजर डालें तो जेपी नड्डा पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। शुरुआत में छात्र राजनीति के दौरान ABVP से जुड़ने, उसके बाद BJP युवा मोर्चा से होते हुए हिमाचल की राजनीति में आये। इसके बाद विधायक और मंत्री भी बने। साल 2010 में वे राष्ट्रीय राजनीति में आए जब नितिन गडकरी ने उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया और आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन हो चुके हैं।
उनके अध्यक्ष बनने पर दो सबसे बड़े दलों कांग्रेस व भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की तुलना भी बुद्धजीवी वर्ग करने लगा है। जिसमें कई तथ्य सामने निकलकर आ रहे हैं।
कांग्रेस में 1998 के बाद से गांधी परिवार यानी सोनिया गांधी व राहुल गांधी के अलावा कोई भी अध्यक्ष नहीं बन सका।
1998 के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष :
कुशाभाऊ ठाकरे, मध्यप्रदेश
बंगारू लक्ष्मण, आंध्रप्रदेश
जन कृष्णमूर्ति, तमिलनाडु
एम वेंकैया नायडू, आंध्रप्रदेश
लालकृष्ण आडवाणी, गुजरात
राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश
नितिन गडकरी, महाराष्ट्र
राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश
अमित शाह, गुजरात
जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश
1998 के बाद कॉंग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष :
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
सोनिया गांधी
इसी कड़ी में NDTV के पत्रकार व एंकर अखिलेश शर्मा कहते हैं देश के किसी भी राजनीतिक दल की तुलना में भाजपा में वर्तमान में सबसे अधिक पूर्व अध्यक्ष हैं।
-लालकृष्ण आडवाणी
– मुरली मनोहर जोशी
– एम वेंकैया नायडू
– राजनाथ सिंह
– नितिन गडकरी
– अमित शाह
कॉंग्रेस में पूर्व अध्यक्ष
-राहुल गांधी