झारखंड में SC/ST व OBC के लिए 67% आरक्षण करेगी JMM, घोषणापत्र का था बड़ा वादा !

राँची (झारखंड) : JMM आदिवासियों व पिछड़ों के लिए राज्य में आरक्षण बढ़ाने के लिए जल्द काम कर सकती है जिसका उन्होंने विधानसभा में वादा किया था।

हाल ही में झारखंड में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा नें भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस व राजद के साथ सरकार बनाया है। हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है जल्द वो मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण लेंगे।

JMM नें सत्ता में आने से पहले कुछ वादे किए थे जिसमें सामाजिक न्याय के लिए कई तरह के आरक्षण का मुद्दा राज्य की जनता के सामने रखे थे।

आपको बता दें कि नवम्बर के अंत में JMM नें जारी किए अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण व स्थानीय लोगों के लिए रोजगार में 75% नौकरियों को आरक्षित करने का वादा भी शामिल है। देने का वादा किया था।

इसके अलावा विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाने पर जातिगत आरक्षण की सीमा बढ़ाने का वादा किया था।

JMM नें कहा था कि पार्टी अनुसूचित जनजाति को 28%, अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% और अनुसूचित जाति को 12% आरक्षण देगा।

रिपोर्ट के मुताबिक JMM सरकार बनने के बाद अपने इन आरक्षण देने वाले वादों को जल्द पूरा करेगी।

[TV चैनलों से अलग खबरें पाने के लिए फ़लाना दिख़ाना फेसबुक पेज़ Falana Dikhana व ट्विटर हैंडल @FDikhana पर आ जाइए, वहीं मिलेेंगे, जय हिंद]