राजस्थान का भौगोलिक परिचय

राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 किलो मीटर है तथा राजस्थान उत्तर मे गंगानगर से दक्षिण मे कुशलगढ़ तक फैला हुआ है |

जयपुर:  वीरो की जन्मभुमि राजस्थान का नाम आते ही लोगो के दिमाक मे बड़े- बड़े दुर्ग और महल नजर आते है| राजस्थान के दुर्ग और महलो की जानकारी से पहले हम आपको राजस्थान की भौगोलिक जानकारी देते चलते है जो आपकी राजस्थान सिविल सेवा एग्जाम मे मदद करेगी |

राजस्थान भूमध्य रेखा के सापेक्ष उतरी गोलार्द्ध मे स्थित है तथा ग्रीनविच रेखा के सापेक्ष पूर्वी गोलार्द्ध मे स्थित है |राजस्थान राज्य भारत के उतरी -पश्चिमी भाग मे २३ डिग्री ३ मिनट से ३० डिग्री 12 मिनट उतरी अक्षांश तथा 69 डिग्री 30 मिनट से 78 डिग्री 17 मिनट पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है |23 डिग्री 30 मिनट अक्षांश राज्य के दक्षिण मे बांसवाड़ा -डूंगरपुर जिलों से गुजरती है |
बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है

|
राजस्थान का विस्तार
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 किलो -मीटर है तथा राजस्थान उत्तर मे गंगानगर से दक्षिण मे कुशलगढ़ तक फैला हुआ है |राजस्थान का आकर विषम कोणीय चतुर्भुर्ज या पतंग के समान है |
राजस्थान की स्थलिय सीमा 5920 किलो-मीटर है जिनमे 4850 अंतरराज्यीय है |

रेडक्लिफ रेखा
भारत और पाकिस्तान के मध्य रेडक्लिफ रेखा स्थित है ,इसके संस्थापक सर सिरिल एम रेडक्लिफ को माना जाता है |भारत के साथ रेडक्लिफ रेखा की सीमा 3310 है |