पूर्व DU छात्रसंघ अध्यक्ष BJP में शामिल, दिल्ली चुनाव में अलका लांबा को दे सकते हैं चुनौती !

नईदिल्ली : पूर्व DU छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह नें  ज्वॉइन किया BJP, विधानसभा में मिल सकती है टिकट !

आज रविवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय  में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के पिछले कार्यकाल 2018-19 में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे युवा नेता शक्ति सिंह नें BJP ज्वॉइन कर लिया है।

Shakti Singh

शक्ति सिंह मूलतः उत्तरप्रदेश के मऊ से आते हैं, DU में ABVP के उपाध्यक्ष रहे इसके अलावा संगठन के कई जिम्मेदार पदों को संभाल चुके हैं।

Former DUSU President Shakti Singh

इधर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने BJP ज्वॉइन किया है। और रिपोर्ट की मानें तो उन्हें इस चुनाव में आप की पूर्व विधायक अलका लांबा जोकि अब कांग्रेस में हैं उनके सामने उतारा जा सकता है।

शक्ति ने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली कीचाँदनी चौक व तिमारपुर विधानसभा में उनकी दावेदारी को काफ़ी मजबूत माना जा रहा है।

छात्रों में उनकी पकड़ को देखते हुए लोग मानते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में चाँदनी चौक से कांग्रेस की अलका लांबा को दे शक्ति चुनौती दे सकते हैं !