दिल्ली के पूर्व सीएम मदन लाल खुराना का 82 साल की उम्र में निधन

भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का शनिवार देर रात दिल्ली मे निधन हो गया

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन 82 साल की उम्र में शनिवार रात 11:00 बजे उनके दिल्ली के कीर्ति नगर में स्थित घर में हो गया |

दिल्ली के अपने घर में ही शनिवार को उन्होंने आखिरी सांस ली यह सूचना मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने ट्विटर के जरिए दी |ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वह कुछ सालों से कोमा में थे | डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे | जिसके बाद शनिवार को उनका निधन हो गया |

इसी साल अगस्त में उनके बड़े बेटे विमल खुराना का भी निधन हुआ था |

मदन लाल खुराना बीजेपी के बहुत ही जाने माने और दिग्गज नेताओं में से एक थे | वह लंबे समय तक दिल्ली की राजनीति में सक्रिय थे | 1993 से 1996 तक वह दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे | वे 2001 में राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे |

उनका जन्म पाकिस्तान के फैसलावाद में 15 अक्टूबर 1936 को हुआ था | ब्रिटिश राज में यह क्षेत्र अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के लायलपुर में  पड़ता था |

1947 में देश के बंटवारे के बाद मदन लाल खुराना का परिवार भारत आ गया था और दिल्ली के कीर्ति नगर के रिफ्यूजी कॉलोनी में रहता था | उस समय उनकी उम्र 12 वर्ष थी | उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के करोड़ीमल कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की |

उनके निधन के बाद बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने ट्वीट कर अपना शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है | आज 3:00 बजे निगमबोध घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा |