फलाना दिखाना की खबर का असर, रमेश बिन्द के खिलाफ प्रशासन ने दर्ज की FIR

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया जांच में आवाज़ रमेश बिंद की पाई गई है।

भदोही: ब्राह्मणो पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा प्रत्याशी बेहद बुरा फंस चुके है। दरअसल सोशल मीडिया पर रमेश बिन्द की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुयी थी जिसमे “मिर्जापुर में बिन्द के नाम से ब्राह्मण कापते है” वाले बयां से पूर्व बसपा विधायक व भाजपा प्रत्याशी रमेश बिन्द पर गाज गिर सकती है।

आपको बता दे की फलाना दिखाना ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी। एकाएक रमेश बिन्द सुर्खियों में छा गए है।

ब्राह्मण युवजन सभा की तरफ से फलाना दिखाना की खबर पढ़े जाने के बाद गोपालगंज थाना में बिन्द के खिलाफ FIR दर्ज कराई गयी जिसमे उनपर धार्मिक भावना व जातिवादी उन्माद फ़ैलाने का आरोप लगाया गया है।



अभी तक मिल रही जानकरी के अनुसार इस विडियो के बारे में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले के रिटर्निंग आफिसर ने इसकी जांच पुलिस को सौंपी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया जांच में आवाज़ रमेश बिंद की पाई गई है।

पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है अब देखना यह होगा की पार्टी क्या कार्यवाई करती है।