भाजपा MLA का बयान “मायावती किन्नर से ज्यादा बदतर हैं, क्योंकि वो ना नर हैं ना नारी”

यूपी के मुगलसराय से BJP की विधायक का आया विवादित बोल, BSP सुप्रीमो मायावती को बनाया निशाना और किन्नर से कर डाली तुलना

मुगलसराय (यूपी) : भाजपा की महिला विधायक बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर बरसी लेकिन इस बीच उनका ये भाषण विवादित बन गया |

भाजपा विधायक नें मायावती की तुलना कर दी किन्नर से : 

यूपी के मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक साधना सिंह का बयान विवादों के घेरे में आ चुका है | दरअसल वो यूपी में सपा-बसपा के ताजा गठबंधन पर एक सभा में बोल रही थीं लेकिन बात बहुत आगे तक चली गई |

उन्होंने कहा कि ” जिस दिन महिला का ब्लाउज, पेटीकोट, साड़ी फाट जाए वो महिला ना सत्ता के लिए आगे आती है | ”

इसी के आगे उन्होंने जोड़ते हुए कहा कि ” उसको (मायावती) पूरे देश की महिला कलंकित मानती है, वो तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है क्योंकि वो तो ना नर है ना महिला है ” |

bjp mla’s statement

बयान भाजपा के नैतिक दिवालियापन का प्रतीक है : अखिलेश यादव

बयान की निंदा करते हुए सपा के राष्ट्रीय मुखिया अखिलेश यादव कहते हैं ” मुगलसराय से बीजेपी MLA नें जिस तरह से आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती को कहे हैं वो घोर निंदनीय है ” |

आहे उन्होंने कहा कि ” ये BJP के नैतिक दिवालियापन व हताशा का प्रतीक है, ये देश की महिलाओं का भी अपमान है ” |