बांग्लादेश में मदरसा टीचर ने लड़के से 15 दिनों तक किया रेप, हुआ गिरफ्तार

नारायणगंज (बांग्लादेश): अब मदरसा टीचर पर लड़के से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बांग्लादेश में मदरसा टीचर द्वारा लड़के से हफ्तों बलात्कार करने का आरोप लगा है। दरअसल राजधानी ढाका से 16 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में स्थित नारायण गंज जिले में पुलिस ने बीते रविवार को 45 वर्षीय एक शिक्षक मो. शाहिदुल्लाह मार्काज़ुल कुरान कौमी मदरसा और लिल्ला बोर्डिंग के प्रमुख को गिरफ्तार किया है। 

बांग्लादेश की मीडिया ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक यह मदरसा, सिद्घिरगंज उप जिला के मिज्मीजी दर्ददी क्षेत्र में स्थित है। गिरफ्तारी से पहले, शाहिदुल्लाह के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज किया गया था, इसकी पुष्टि सिद्धीरगंज पुलिस थाना प्रभारी (ओसी) कमरुल फारुक ने की। 

पुलिस और लड़के के परिवार के मुताबिक, शाहिदुल्लाह 15 दिनों से मदरसे में लड़के को नींद की गोलियों से बहला-फुसलाकर बलात्कार कर रहा था। रविवार को लड़का उस जगह से भागने में कामयाब रहा और उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दे दी।